इन दिनों - प्रियंका पण्डित

प्रियंका पण्डितप्रियंका पण्डित

2 min read · 12.4K reads

बहुत मामूली दोपहरें हैं
इन दिनों मेरे पास
दरवाज़ों पर जो धूप टपकती थी
मायूस-सी चुप खड़ी है
हवाएँ दस्तक देने के पहले ही
बेहद शुष्क हो जाती हैं
शहर तो वैसा ही है
-बीतता हुआ-
कश्मीर की भारी बर्फ़बारी के बाद
हाँ, मौसम थोड़ा ठण्डा होता जा रहा है
मैं बेहद मामूली दोपहरों में बन्द हूँ
तुम कहाँ हो?
प्रियंका पण्डित
About the poet

प्रियंका पण्डित

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like