अपनी धूप के लिए - प्रियंका पण्डित

प्रियंका पण्डितप्रियंका पण्डित

2 min read · 12.4K reads

जिस दिन मैं
सम्भव हो जाऊंगी
ख़ुद के लिए
उस दिन मैं निमंत्रित करूंगी
अक्षरों को
तमाम ख़ुशबुओं को हवाओं के साथ पुकारूंगी
पानी की बूंद-बूंद में
ज़मीन पर पकती हुई रेशा-रेशा भाप की तरह
बिना किसी तरह का रास्ता बनाए
मैं स्निग्ध आसमान पर
एक कविता रचना चाहूंगी
सिर्फ़ अपनी धूप के लिए...
प्रियंका पण्डित
About the poet

प्रियंका पण्डित

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like