या रुकी रहूँ यूँ ही... - प्रियंका पण्डित

प्रियंका पण्डितप्रियंका पण्डित

2 min read · 12.4K reads

एक क़दम आगे बढ़ाऊँ
या दो क़दम पीछे
समझ नहीं पाती हूँ
जब भी निकलती हूँ
सब कुछ वहीं छोड़कर
पूरा का पूरा निकलती हूँ
मकान, दीवारें, छतें और
दरवाज़ों की दरारें तक भी
फिर जहाँ पहुँचती हूँ
वहाँ मेरे अलावा बहुत कुछ होता है

मुझे मुझ तक पहुँचने के लिए
समझ नहीं आ रहा
एक क़दम आगे बढ़ाऊँ
या दो क़दम पीछे
प्रियंका पण्डित
About the poet

प्रियंका पण्डित

View profile & all 5 Poems / Stories