एक आवाज़ - प्रियंका पण्डित

प्रियंका पण्डितप्रियंका पण्डित

3 min read · 12.4K reads

एक आवाज़
मेरे पास आई
अनजान पते पर
भेजी गई मुकम्मित चिट्ठी की तरह
टुकड़े-टुकड़े उदासियों को रौंदते हुए
मेरे क़रीब... हाँ! तक़रीबन क़रीब ही तो आई थी
एक फ़ाँक रोशनी के लिए

शुष्क पत्तियों से भरी
हवा की नदी जब बह रही थी
किसी ने आवाज़ दी मुझे
ओस से भीगे
स्वेत सितारों की तरह
मैंने ख़ुद को गुलाबों में देखा
अब जबकि मैं पेड़ के पत्तों के जादू में
गुम हो रही हूँ
यक़ीनन इतिहास मुझे खोजेगा
और वह आवाज़ भी...
प्रियंका पण्डित
About the poet

प्रियंका पण्डित

View profile & all 5 Poems / Stories