आतंकवादी चाल तू - प्रेमशंकर रघुवंशी

प्रेमशंकर रघुवंशीप्रेमशंकर रघुवंशी8 Sept 1936 – 21 Sept 2016

4 min read · 12.4K reads

प्रेतमंत्र की धुन पर

प्रेत तू, पिशाच तू, अला-बला का जाल तू !
तेग तू, तलवार तू, नहीं किसी की ढाल तू !!

जो भी काम बिगाड़े तेरा, हो उसको जल्लाद तू !
मार शटाशट सौ-सौ हंटर, उसकी खाल निकाल तू !!

तुझको आँख उठा जो देखे, उसकी आँख निकाल तू !
जो भी तेरा कहा न माने, नोंच उसी के बाल तू !!

ब्रह्म तू, ब्रह्माण्ड तू, आतंकवादी चाल तू !
हँसती खिलती भरी सृष्टि पर पड़ता हुआ अकाल तू !!

मानवता का भाव मिटाने, मत चल ख़ूनी चाल तू !
भूख ग़रीबी लाचारी को, अपनी बाँह सम्हाल तू !!

अब तो जग से बारूदों के, बुरे इरादे टाल तू !
जाल और जंजाल बला को, मत अपने में पाल तू !!
                         मत अपने में पाल तू !
                         मत अपने में पाल तू !!
प्रेमशंकर रघुवंशी
About the poet

प्रेमशंकर रघुवंशी

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like