ताख में रखा बाबा का लोटा - प्रेमशंकर रघुवंशी

प्रेमशंकर रघुवंशीप्रेमशंकर रघुवंशी8 Sept 1936 – 21 Sept 2016

3 min read · 12.4K reads

ताख में रखा है बाबा का लोटा
और लोटे के पीछे बैठी
छिपकली जानती है--
बाबा के पानी पीने का ढंग
और झींगुर, टिड्डे चींटियाँ भी

जब भी ताख में रखे लोटे पर
हथेली लगा ओखभर पानी पीते बाबा
छोटी, बड़ी बूँदें लोटे के भाल पर आ बैठतीं
जिनसे प्यास बुझाते
झींगुर, टिड्डे, चींटियाँ, छिपकली, साथ-साथ

ताख में रखा बाबा का तांबिया लोटा
घर के सामने से निकलते हर प्यासे को
तृप्त कर
दो घड़ी छाँव में बिठा
सुख-दुख के हाल-चाल पूछता
बाँटता दिन रात पानी की दमक सबमें

ताख में रखा बाबा का लोटा
पानीदार खजाना है तृप्ति का !!
प्रेमशंकर रघुवंशी
About the poet

प्रेमशंकर रघुवंशी

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी