इस बारिश में - प्रेमशंकर रघुवंशी

प्रेमशंकर रघुवंशीप्रेमशंकर रघुवंशी8 Sept 1936 – 21 Sept 2016

1 min read · 12.4K reads

आकाश की सेज पर
सूरज को
अपनी लटों से ढाँके बदरिया

बेसूद बरस रही है

आओ! इस बारिश में
प्यार की छतरी तले
अपने आकाश की सेज तक

ले चलूँ तुम्हें !!
प्रेमशंकर रघुवंशी
About the poet

प्रेमशंकर रघुवंशी

View profile & all 70 Poems / Stories