सूर्यास्त - प्रेमरंजन अनिमेष

प्रेमरंजन अनिमेषप्रेमरंजन अनिमेष

3 min read · 12.4K reads

चढ़ा हुआ है नट
ऊँचे खम्भे पर
और लगा रहा है आग
अपने कपड़ों में

देख रहा लोगों का हुजूम
अपनी जगह से

इन्तज़ार में --
वह अब कूदेगा

आसपास फैलती हुई उसके
साफ़ दिख रही हैं लपटें

कई कलाबाज़ियाँ खाते सहसा
नीचे जलकुंड में
लगाता वह
मौत की छलाँग

डूबती एक आवाज़
उछलती बूँदें
लगता जैसे बिखर गये उसके चिथड़े
फैल गया उसका रक्त पानी में

लेकिन अगले दिन
वह फिर वहीं होता है
शिखर पर !
प्रेमरंजन अनिमेष
About the poet

प्रेमरंजन अनिमेष

View profile & all 61 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like