चौखट पर अजनबी पवाइयाँ - प्रेमरंजन अनिमेष

प्रेमरंजन अनिमेषप्रेमरंजन अनिमेष

6 min read · 12.4K reads

सीढ़ियाँ चढ़ते
दरवाज़े के पास दिखतीं
जोड़ी चप्पलों की नई-सी
इस घर की नहीं

ओहो
तो मेरे पीछे
घर में
कोई आया है !

बहुत प्यारी-सी
लग रहीं
शकुन पाखियों की जोड़ी जैसी
नयी संभावनाओं से भरतीं
पवाइयाँ अपरिचित

इनमें अपने
पाँव डालने का मन कर रहा
इनसे कुछ खेल करने का
जी हो रहा

दस्तक देता हूँ
अन्दर की आहट सुनने की
कोशिश करता हूँ लगाकर कान
जैसे एक नए घर में आया हूँ

कौन होगा ?
कोई भी आया हो चलो
चलो तो भीतर !

ऊपर दरवाज़े पर लगे
किसी नामपट्ट से ज़्यादा
संकेत देतीं ये
भीतर उपस्थित मनुष्यता का

चौखट के आगे खुली
इन चप्पलों से
पता चलता
बसेरे के बसे होने भरे होने का
और मिलता
नया उल्लास
अपने घर प्रवेश का

जब तक आगम का
उछाह हो भीतर
तभी तक हम हैं कोई है घर में
और घर
है घर

जल्दी से
उतारता अपनी चप्पलें
बगल में उन नवपरिचित पवाइयों के

एक बार साथ निहार कर उन्हें
अन्दर जाते-जाते रुकता हूँ
और उस जोड़ी की एक पवाई
जल्दी से छुपा देता हूँ
कुछ देर के लिए कहीं...
प्रेमरंजन अनिमेष
About the poet

प्रेमरंजन अनिमेष

View profile & all 61 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीनाकसूंघ तो लेती है सबकुछसही और सटीक— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानास्मृतिजैसे-जैसे उमर बढ़ती जाती है हमारे दिमाग़ में स्मृतियोंका ख़ज़ाना बनने लगता है। ख़ज़ाने में लगातार और-और— भगतसिंह सोनीजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय