वह पीड़ा - प्रेमलता वर्मा

प्रेमलता वर्माप्रेमलता वर्मा16 Sept 1938

3 min read · 12.4K reads

राष्ट्र है वह पीड़ा जिससे
रोना नहीं सीखतीं हमारी आँखें
धुएँ के नीचे महामंडित, रूपवान
नदी तट पर जलसमाधि लेने को मज़बूर

लहरें- समुद्र के पके केश
लहराते रहते हैं अपने तर्क पर
जब बाहरी दुनिया यानी सभा
छोड़ देती अपनी पतंग, ढोल पीट
बहरी दूरियों में...।

इस बीच आम लोग हिलाते रहे
देश का राष्ट्रीय झंडा
भक्ति-भाव से शहीदों को याद कर।

और देवताओं के चेहरे पर फिसलती रहती हैं
हमारी प्रार्थनाएँ...
प्रेमलता वर्मा
About the poet

प्रेमलता वर्मा

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like