नाव - प्रेमलता वर्मा

प्रेमलता वर्माप्रेमलता वर्मा16 Sept 1938

4 min read · 12.4K reads

छनछनाते मन की कलौंच
पोंछ लेना हर बार
नाव के घाट लगने तक।

प्रकाश कंपित यह नाव
जब डूब जाए तो बना लेना
कोई काग़ज़ की नाव ही सही-
लाल, नीली, हरी जैसी भी लगे
बतौर अपनी अस्मिता के।

एक और थी बचपन से जवानी तक पसरी
मौत को आगे-पीछे ठेलती
उम्र तक पहुँची,

वह थी रूप की क्षणभंगुरता
को अमर बनने वाली
कविता के अक्षरों से बनी नाव
जो कठिन लहरों की प्राचीरों से टकराकर भी
लगेगी सही घाट पर ही।

यूटोपिक आस्था के
चकमक उजाले में
समय और दिशा होते हैं एक
तथा सपने ही जीवन संचालन का
ले आते हैं एकमात्र बहु संदेश।

कविता के अक्षरों की नाव में
ख़ुदी है यह यूटोपिक आस्था।
मगर चलती है ख़ूब। बख़ूबी।
प्रेमलता वर्मा
About the poet

प्रेमलता वर्मा

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like