पत्र - प्रेमलता वर्मा

प्रेमलता वर्माप्रेमलता वर्मा16 Sept 1938

2 min read · 12.4K reads

काग़ज़ पे उगा था
एक पीला आकाश
मेरे आँसू का नक्शा।

उस पत्र के मदहोश धुएँ को छाँट
मैं भीतर से बाहर
आने की कशमकश में
अपने को भीतर ही
रही हूँ ढकेल

उस धुएँ के गुबार में घिरी
नारियल की गिरी जैसी।
प्रेमलता वर्मा
About the poet

प्रेमलता वर्मा

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like