बात - प्रयाग शुक्ल

प्रयाग शुक्लप्रयाग शुक्ल28 Sept 1940

2 min read · 12.4K reads

उस बात के सिरे के लिए कोई
शब्द नहीं है शुरू में ।
और जितने आते हैं उन्हें हम एक-एक कर
अधूरा मानते हुए छोड़ने लगते हैं ।
हम कई चीज़ों को याद करते हैं
और पाते हैं कि वे उस बात के बीच
की नहीं हैं । यह एक लंबा सिलसिला है ।
अंत में हम उठ पड़ते हैं,
कापी कलम और सिगरेट का पैकेट
संभालते ।
प्रयाग शुक्ल
About the poet

प्रयाग शुक्ल

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like