मास्टर की छोरी - प्रतिभा सक्सेना

प्रतिभा सक्सेनाप्रतिभा सक्सेना9 Sept 1938

4 min read · 12.4K reads

विद्या का दान चले ,
जहाँ खुले हाथ ,
कन्या तो और भी
सरस्वती की जात !
और सिर पर पिता मास्टर का हाथ !

कंठ में वाणी भर ,
पहचान लिये अक्षर !
 शब्दों की रचना
 अर्थ जानने का क्रम !
समझ गई शब्दों के रूप और भाव
और फिर शब्दों से पार पढ़े मन !
जाने कहाँ कहाँ के छोर ,
गहरी गहरी डूब तक !
बन गया व्यसन !
 मास्टर की छोरी !

पराये लगे न कभी ,
लड़के ,हर बार नये ,
घर में आ रहते रहे !
माता का मन उदार ,
भूख-प्यास जान रही ,
अक्सर ही स्वेटर भी !
पढ़-लिख, तैयार चरण छूते,
 बिदा होते !
 किसी को भी नहीं खला ,
कभी कमी नहीं पड़ी !
यों ही बड़ी होती रही
मास्टर की छोरी !
प्रतिभा सक्सेना
About the poet

प्रतिभा सक्सेना

View profile & all 182 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like