कितनी कम हैं तुम्हारी ख़्वाहिशें... - प्रतिभा कटियार

प्रतिभा कटियारप्रतिभा कटियार

3 min read · 12.4K reads

कोई शब्द नहीं उगे धरती पर,
किसी भी भाषा में नहीं,
जिनके कंधों पर सौंप पाती
संप्रेषण का भार
कि पहुँचा दो
सब कुछ वैसा का वैसा
जैसा घट रहा है मेरे भीतर,
कोई भी ज़रिया नहीं
जिससे पहुँचा सकूं
अपना मन पूरा का पूरा ।

उदास हूँ
ये सोचकर कि
न जानते हुए भी
मेरे दिल का पूरा सच,
न जानते हुए भी कि
सचमुच कितना प्यार है
इस दिल में
कितने ख़ुश हो तुम

कितनी कम हैं तुम्हारी ख़्वाहिशें
और कितना विशाल
मेरी चाहत का संसार...
प्रतिभा कटियार
About the poet

प्रतिभा कटियार

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like