ख़तरा प्रेम से - प्रतिभा कटियार

प्रतिभा कटियारप्रतिभा कटियार

2 min read · 12.4K reads

किस कदर उलझे रहते हैं
वे एक-दूसरे में,
किस कदर तेज़ चलती है
उनकी साँसें
किस कदर बेफ़िक्र हैं
वे दुनिया के हर ख़ौफ़ से
कि दुनिया को उनसे
ही लगने लगा है डर,
कि उन पर ही लगी हैं
सबकी निगाहें
वे कोई आतंकवादी नहीं,
न ही सभ्यताओं के
हैं दुश्मन
न उनके दिमाग में है
कोई षड़यंत्र
फिर भी दुनिया को लग रहा
उनसे डर ।
प्रतिभा कटियार
About the poet

प्रतिभा कटियार

View profile & all 27 Poems / Stories