फ़ासलों के बीच प्रेम - प्रतिभा कटियार

प्रतिभा कटियारप्रतिभा कटियार

3 min read · 12.4K reads

न आवाज़ कोई, न इंतज़ार
वैसे, इतना बुरा भी नहीं
फ़ासलों के बीच
प्रेम को उगने देना
अनकहे को सुनना,
अनदिखे को देखना
फ़ासलों के बीच भटकना

आवाज़ों के मोल चुकाने की ताक़त
अब नहीं है मुझमें
न शब्दों के जंगल में भटकने की ।
न ताक़त है दूर जाने की
न पास आने की ।
बस एक आदत है
साँस लेने की और
तीन अक्षरों की त्रिवेणी
में रच-बस जाने की ।

तुम्हारे नाम के वे तीन अक्षर...
प्रतिभा कटियार
About the poet

प्रतिभा कटियार

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like