मुक्ति-द्वार के सामने (कविता) - प्रताप सहगल

प्रताप सहगलप्रताप सहगल10 Sept 1945

6 min read · 12.4K reads

अपने नाती के लिए
 
जब मेघ आता है घर में
घर में लाखों तारों और चंद्रमाओं की
उजास आ जाती है
जब मेघ आता है घर में
घर की दीवारों के पोर-पोर से
संगीत झरने लगता है
जब मेघ आता है घर में
छतों से भूर गिरने लगती है
रजनीगंधा महक उठती है उसी वक़्त
मुस्कराने लगता है हरसिंगार
 
जब मेघ आता है घर में
घोडों की टापों से भर जाता है घर
क्रिकेट की पिच बन जाता है
घर का दालान
और फुटबाल का मैदान हो जाती है
घर की छत
 
जब मेघ आता है घर में
अतियों के झूले
स्थिर हो जाते हैं
एक संतुलन बना कर
और
अहम् की गाँठें
टूट-टूट जाती हैं
कितने-कितने आकाशों की सलवटें
ब्रह्मांडों के तनाव
टूटने लगते हैं मेघ के पाँवों के अंगूठों की नोंक पर
 
जब मेघ आता है घर में
तब मैं सचमुच मैं नहीं होता
पता नहीं चलता
और मैं गुज़र जाता हूँ
युगों और कल्पों के अनुभवों के बीच
तब सारा संसार
मेघमय हो जाता है
हम होतें हैं मेघ की बाल-यात्रा के
भोक्ता
सचमुच हमें पता नहीं चलता
कि हम एक मुक्ति-द्वार के सामने हैं
प्रताप सहगल
About the poet

प्रताप सहगल

View profile & all 25 Poems / Stories

More from प्रताप सहगल

  1. मुक्ति-द्वार के सामने - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  2. सवाल अब भी मौजूद है - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  3. आदिम आग - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  4. अंधेरे में देखना - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  5. आज के संदर्भ में कल - प्रताप सहगल

    सड़कों पर घूमते हुएएकलव्य

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like