एक कहानी - प्रताप सहगल

प्रताप सहगलप्रताप सहगल10 Sept 1945

10 min read · 12.4K reads

मेरे पिता ने मुझे एक कहानी सुनाई
एक कव्वा पेड़ पर बैठा था
उसकी चोंच में रोटी का टुकड़ा था
नीचे से गुज़रती एक लोमड़ी ने
कव्वे की चोंच में रोटी का टुकड़ा देखा
उसने कहा- कव्वे ! कव्वे ! तुम बहुत अच्छा गाते हो
कव्वे ने काँव-काँव करना शुरु कर दिया
रोटी का टुकड़ा नीचे गिरा
और लोमड़ी उठा कर भाग गई।
 
मैंने अपने बेटे को कहानी सुनाई
एक कव्वा पेड़ पर बैठा था
उसकी चोंच में रोटी का टुकड़ा था
नीचे से गुज़रती एक लोमड़ी ने
कव्वे की चोंच में रोटी का टुकड़ा देखा
उसने कहा - कव्वे ! कव्वे ! तुम बहुत अच्छा गाते हो
कव्वे ने रोटी के टुकड़े को चोंच से निकाल कर
अपने पंजे के नीचे दबा लिया
और काँव-काँव करने लगा।
 
मेरे बेटे ने अपने बेटे को कहानी सुनाई
एक कव्वा पेड़ पर बैठा था
उसकी चोंच में रोटी का टुकड़ा था
पेड़ के नीचे से गुज़रती एक लोमड़ी ने
कव्वे की चोंच में रोटी का टुकड़ा देखा
उसने कहा, कव्वे ! कव्वे ! तुम बहुत अच्छा गाते हो
कव्वे ने रोटी के टुकड़े को इत्मीनान से खाया
और काँव काँव करने लगा।
 
मेरे पोते ने अपने बेटे को कहानी सुनाई
एक कव्वा पेड़ पर बैठा था
उसकी चोंच में रोटी का टुकड़ा था
पेड़ के नीचे से गुज़रती एक लोमड़ी ने
कव्वे की चोंच में रोटी का टुकड़ा देखा
उसने कहा- कव्वे! कव्वे! तुम बहुत अच्छा गाते हो
कव्वे ने सुना
और रोटी का टुकड़ा चोंच में दबाए
पेड़ से उड़ गया
 
यह कहानी पीढी दर पीढ़ी चलती रही
अंततः यूँ हुआ
 
एक कव्वा पेड़ पर बैठा था
उसकी चोंच में रोटी का टुकड़ा था
पेड़ के नीचे से गुज़रती एक लोमड़ी ने
कव्वे की चोंच में रोटी का टुकड़ा देखा
उसने कहा- कव्वे ! कव्वे! तुम बहुत अच्छा गाते हो
कव्वे ने सुना
उसकी आँखों ने कुछ देखा
और वह रोटी का टुकड़ा चोंच में दबाए
पेड़ से उड़ गया
लोमड़ी दुविधा की हालत में खड़ी ही थी
कि कव्वा दल-बल सहित लौट आया
और उन्होंने लोमड़ी पर हल्ला बोल दिया
 
बस आपसे एक विनती है
कि इस कहानी के अंतिम अंश को
आप सच न मानें
यह मात्र मेरी सदइच्छा है।
प्रताप सहगल
About the poet

प्रताप सहगल

View profile & all 25 Poems / Stories

More from प्रताप सहगल

  1. मुक्ति-द्वार के सामने - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  2. सवाल अब भी मौजूद है - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  3. आदिम आग - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  4. अंधेरे में देखना - प्रताप सहगल

    (बच्चन जी की प्रतीक्षा से प्रेरित है यह रचना। प्रतीक्षा की अंतिम पंक्ति है - अपनी बाँहों में भरकर प्रिय, कंठ लगाते तब क्या होता। )अपनी बाँहों में भरकर प्रिय,

    12.4K reads
  5. आज के संदर्भ में कल - प्रताप सहगल

    सड़कों पर घूमते हुएएकलव्य

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like