संसार की धूप - प्रफुल्ल कुमार परवेज़

प्रफुल्ल कुमार परवेज़प्रफुल्ल कुमार परवेज़24 Sept 1947 – 24 Sept 2006

2 min read · 12.4K reads

काली लड़की के पास
काला कुछ नहीं

वह करती है
रंगों से बहुत प्यार
बर्दाश्त नहीं कर पाती लेकिन
आकाश का
ज़्यादा नीला होना
पृथ्वी का ज़्यादा हरा होना
बादलों का ज़्यादा काला होना

उसके कैनवास में हैं
नपे-तुले रंग
रंगों के संतुलन पर उसकी आँखों में
टिका है इंद्रधनुष !
प्रफुल्ल कुमार परवेज़
About the poet

प्रफुल्ल कुमार परवेज़

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like