वो बेहिसाब है तन्हा तमाम लोगों में - प्रफुल्ल कुमार परवेज़

प्रफुल्ल कुमार परवेज़प्रफुल्ल कुमार परवेज़24 Sept 1947 – 24 Sept 2006

3 min read · 12.4K reads

 

वो बेहिसाब है तन्हा तमाम लोगों में
जो आदमी है सरापा तमाम लोगों में

तू झूठ सच की तरह बोलने में माहिर है
अज़ीम है तेरा रुतबा तमाम लोगों में

ख़ुदी की बात लबों पर ज़रा-सी क्या आई
मैं घिर गया हूँ अकेला तमाम लोगों में

मिलो तपाक से नीयत करे करे न करे
कमाल है ये सलीका तमाम लोगों में

ये क्या मुकामे-जहाँ है कि अब गरज़ के सिवा
बचा नहीं कोई रिश्ता तमाम लोगों में

इक आरज़ू थी जो शायद कभी न हो पूरी
हबीब-सा कोई मिलता तमाम लोगों में
प्रफुल्ल कुमार परवेज़
About the poet

प्रफुल्ल कुमार परवेज़

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like