मन, स्वप्न और सूरज - प्रांजल धर

प्रांजल धरप्रांजल धर1 Sept 1982

3 min read · 12.4K reads

दिमाग़ में खुलता
उबलती रोशनी का उबलता सूरज
जाग उठतीं
बर्फ़ पर लेटी साधारण कामनाएँ
जाग जाते मुर्दा स्वप्न अनेक,
सच होना था जिन्हें ।

मन खोजता कहीं –-
सुन्दर हरियाली को,
एक रात को, जो बारिश से भीगी हुई हो,
एक दोपहर को,
तपी हुई हो जो सूरज की आँच से ।

कुछ न लगता हाथ
निगाहें बार-बार लौट आतीं
कंक्रीट के जंगलों से
बड़े-बड़े भवनों से टकराकर ।
भटका नज़र आता हर आदमी
जाने क्यों !
भटक जाती हर राह जाने कैसे !
दिमाग़ी सूरज मार डालता सेंक-सेंककर
मन की कोंपल को;
सुप्त हो जातीं कामनाएँ,
मर जाते स्वप्न, रुक जाता मन ।
प्रांजल धर
About the poet

प्रांजल धर

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमछली और किलकिला पक्षीनदी के पठारकांशवन में—— ब्रजनाथ रथ