मुफ़लिसी - प्रांजल धर

प्रांजल धरप्रांजल धर1 Sept 1982

1 min read · 12.4K reads

यह उनकी मुफ़लिसी का ताज़ा व्याकरण है
कि उनके
एअर कण्डीशनर का स्विच ख़राब हो गया है
और मजबूरी में वे
जेठ की तपती दुपहरी में
महज कूलर के भरोसे ही सोते हैं ।
प्रांजल धर
About the poet

प्रांजल धर

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like