पैमाना - प्रांजल धर

प्रांजल धरप्रांजल धर1 Sept 1982

2 min read · 12.4K reads

वे गहरी नींद सोते हैं
क्योंकि उन्हीं के कन्धों पर पूरे देश का भार है ।
हमें जागना पड़ता है
हम भारवाहक हैं ।
वे वरेण्य हैं, हम नगण्य ।
वे नींद के दास हैं और नींद हमारी दासी ।
श्रेष्ठत्व का यह कैसा पैमाना है !
ख़ैर ।
प्रांजल धर
About the poet

प्रांजल धर

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like