हमें उपलब्ध कराओ वह क्षण
जिसमें हम जी सकें
अपनी सबसे अच्छी स्मृतियों
जीवन के सबसे सुन्दर संगीत
सबसे आत्मीय चिट्ठियों
सबसे क़रीबी दोस्तों
अपनी सबसे पसंदीदा चीज़ों
और दुनिया की सबसे सुन्दर कविताओं के संग।

छोड़ दो थोड़ा-सा दूध थनों मेंगायों के बच्चों के लिए
तुमसे सप्ताह मेंएक दिन मिलता हूं
तुम एकाएक मुस्कुरा उठतेमारने लगते किलकारियाँ
अभी एक लड़ाई बाकी हैनिजता के विरुद्ध
सबसे सुखद क्षण वे थे मेरेजब कई दिनों से भूखे इंसान को भर पेट खाते हुए देखा