माना इसकी निढाल चाल नहीं - प्राण शर्मा

प्राण शर्माप्राण शर्मा13 Sept 1937 – 25 Sept 2018

3 min read · 12.4K reads

माना इसकी निढाल चाल नहीं
ठीक लेकिन जहाँ का हाल नहीं

कौन है दोस्त है सवाल मेरा
कौन दुश्मन है यह सवाल नहीं

काश हमदर्द भी कोई होता
दोस्तों का यहाँ अकाल नहीं

यूँ तो खाते हैं सब नमक यारो
हर कोई पर नमक हलाल नहीं

उससे उम्मीद कोई किया रखे
जिसको अपना कोई ख्याल नहीं

कुछ न कुछ तो कमाल है सब में
माना हर चीज़ पर जमाल नहीं

’प्राण’ छलकेगा यह भला क्यों कर
दूध में एक भी उबाल नहीं
प्राण शर्मा
About the poet

प्राण शर्मा

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like