जग में मुरीद अपना बनाता किसे नहीं - प्राण शर्मा

प्राण शर्माप्राण शर्मा13 Sept 1937 – 25 Sept 2018

3 min read · 12.4K reads

जग में मुरीद अपना बनाता किसे नहीं
फ़नकार अपने फ़न से रिझाता किसे नहीं

घर में वो अपनी ज़िद्द से सताता किसे नहीं
ऐ दोस्त ज़िद्दी बच्चा रुलाता किसे नहीं

इतना भी भूला-भटका किसी को नहीं समझ
घर पहुँचने का रास्ता आता किसे नहीं

हमने सुनाई आपको तो क्या बुरा किया
हर शख़्स अपनी ख़ूबी सुनाता किसे नहीं

यूँ तो किसी को भूलना आसाँ नहीं मगर
एहसान फ़रामोश भुलाता किसे नहीं

ख़ुदगर्ज़ इतना है की ज़रूरत में दोस्तों
इंसान अपना दोस्त बनाता किसे नहीं

ए प्राण बच के रहना निगाहों से तुम उसकी
दुश्मन डगर से अपनी हटाता किसे नहीं
प्राण शर्मा
About the poet

प्राण शर्मा

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनीनमकजिसने कभी तोड़ डाला थाएक सम्राट का उपनिवेश;— ब्रजनाथ रथ