गुनगुनी सी धूप में छाया न कर - प्राण शर्मा

प्राण शर्माप्राण शर्मा13 Sept 1937 – 25 Sept 2018

3 min read · 12.4K reads

गुनगुनी सी धूप में छाया न कर
मस्त मौसम का मज़ा ज़ाया न कर

डालियाँ झँझोड़ कर जाया न कर
कोंपलों पर जुल्म यूँ ढाया न कर

मुस्करा कुछ तो खुशी के वास्ते
शुभ घड़ी में मुँह को लटकाया न कर

बेरुख़ी, नाराज़गी, शिकवा, गिला
हर किसी के घर में ले जाया न कर

सादगी में रूप कुछ कम तो न था
बन-सँवर कर और तड़पाया न कर

लाज रख ए प्राण बढ़ती उम्र की
चोंचले बढ़-चढ़ कर दिखलाया न कर
प्राण शर्मा
About the poet

प्राण शर्मा

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like