चीख़ है मगर कहीं भी कान नहीं है - प्रमोद रामावत प्रमोद

प्रमोद रामावत प्रमोदप्रमोद रामावत प्रमोद5 Sept 1949

3 min read · 12.4K reads

चीख़ है मगर कहीं भी कान नहीं है ।
जिस्म करोड़ों है मगर जान नहीं है ।
 
उज्जवल भविष्य भी है, उजला अतीत भी,
मेरे वतन का सिर्फ़ वर्तमान नहीं है ।
 
हर दिन प्रजा से कह रहा है, जागते रहो
राजा हमारा ख़ुद ही सावधान नहीं है ।
 
गिर नहीं गए है ये और बात है
वैसे तो किस क़दम पे इम्तहान नहीं है ।
 
फाकाकशी में जी रहे है लोग आजकल
पूरा ही साल तो कोई, रमजान नहीं है ।
 
एक आदमी के पास, ऐशगाह हैं कई
दूसरे के पास क्यों मकान नहीं है ।
प्रमोद रामावत प्रमोद
About the poet

प्रमोद रामावत प्रमोद

View profile & all 7 Poems / Stories

More from प्रमोद रामावत प्रमोद

  1. रहनुमा हैं इसलिए ये तो सुधरने से रहे - प्रमोद रामावत प्रमोद

    प्रमोद रामावत प्रमोदजन्म- 5 मई,1949

    12.4K reads
  2. सोने का पिंजरा बनवाकर, तुमने दाना डाला दोस्त - प्रमोद रामावत प्रमोद

    सोने का पिंजरा बनवाकर, तुमने दाना डाला दोस्त ।हम तो थे नादान पखेरू, अच्छा रिश्ता पाला दोस्त ।

    12.4K reads
  3. आँख से बाहर निकल कर कोर पर ठहरा रहा - प्रमोद रामावत प्रमोद

    आँख से बाहर निकल कर कोर पर ठहरा रहा ।ज़िन्दगी पर आँसुओं का, इस तरह पहरा रहा ।

    12.4K reads
  4. आदमी है उठ ज़रा ईमान की बातें उठा - प्रमोद रामावत प्रमोद

    आदमी है उठ ज़रा ईमान की बातें उठा ।अब ज़रूरत है कि हिन्दुस्तान की बातें उठा ।

    12.4K reads
  5. आशियाँ फिर से बुनो बिजली के तेवर के लिए - प्रमोद रामावत प्रमोद

    आशियाँ फिर से बुनो बिजली के तेवर के लिए ।जिस तरह मैंने चुना, अपना कफ़न सर के लिए ।

    12.4K reads