शवयात्रा में नदी नहीं - प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमारप्रमोद कुमार3 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

उनके कंधों पर मुर्दों का भारी बोझ था,
अपनी मुक्ति के लिए
वे पूरे रास्ते जीवन को झूठ बताते आए थे,

उनका रास्ता उन्हें नदी की ओर ले आया था
लेकिन, वे उसके एक घाट पर ही
अटके खड़े थे

मुर्दे उस गन्तव्य पर रुक गए थे,
उन्हें ढो कर लाए लोग
बेचैनी में
डूब-डूब नहा रहे थे
उन्हें अपने स्वर्ग तक
पहुँचने की चिन्ता नदी में उतरने से रोके खड़ी थी,

नदी पूरे मन से धरती पर थी
वह वहाँ पल भर भी नहीं थमी
उसे शमशान तक ही
नहीं जाना था ।
प्रमोद कुमार
About the poet

प्रमोद कुमार

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like