इस ढलान पर (कविता) - प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमारप्रमोद कुमार3 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

अलग-अलग
छोटी-छोटी नावों से
अपने-अपने पार लगने का
समय ख़त्म हो गया,

अब तक के अपने इतिहास में
नदी सबसे तीक्ष्ण ढलान पर फिसल रही है
यहाँ निरर्थक हैं अलग-अलग चप्पू,
असमर्थ हैं अपने-अपने पतवार,

इस हत्यारे ढलान के हाहाकार में
छिन गयी अविरल निर्भयता
लुप्त हुआ
अनन्त में उतरने का कलकल आनन्द,

इस हाहाकार को चुप कराने
हे मल्लाहों !
आओ एक स्वर में गाएँ
जीवन के गीत,
जोड़ लें सभी नावें एक साथ
छोटी कर दें ढलान को ।
प्रमोद कुमार
About the poet

प्रमोद कुमार

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like