धन्यवाद का गीत - प्रकाश

प्रकाशप्रकाश11 Sept 1976 – 23 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

मैं भाषा में होकर
केवल तुतलाता था

भाषा मुझ पर
बाहर से
धूल-सी झरती थी
उसमें गुम होकर
विरल हुई वाणी से
मैं अपनी कथा कहकर
पछताता था
कथा पर भी धूल
झरती रहती थी

मेरी तुतलाहट
बढ़ती जाती थी
मैं धीरे-धीरे एक दिन
गूँगा हो जाता था

गूँगा कण्ठ प्रार्थना में
धन्यवाद का गीत गाता था !
प्रकाश
About the poet

प्रकाश

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like