औरत - प्रकाश मनु

प्रकाश मनुप्रकाश मनु12 Sept 1950

6 min read · 12.4K reads

औरत यह करे
औरत वह करे
औरत यहां अड़ें
औरत वहां मरे

औरत क्या नहीं है
औरत क्यों नहीं है?
औरत को बुलाओ
आकर मार खाए
और अंगीठी दहकाए
चाय उबालने

औरत कुरता सिले
वक्त की लगातार बढ़ती हुई बेढंगी
गरदन
के हिसाब से जो बढ़ता रहे

औरत स्वेटर बुने
सदियों लंबा
नए डिजायनों की करवट जो बदलता रहे
औरत रोटी बनाए
पचासों सालों तक
जो कभी पूरी सिंकने में न आए

एक बहुत बड़ा स्तन
लाख-
करोड़ बच्चों को चुसाए
औरत रात के वक्त
एक मोटी गाली
का आदेश पाते ही
आदमी की गंधाती मांद
में घुस जाए

जंगली जानवरों की गरम सांसों
नाखूनों
औरे चीरते अट्टहासों
से डरी-डरी
घबराकर न रोए न चिल्लाए

औरत चाहे आधुनिका हो
फैशनेबुल हो, पढ़ी-लिखी हो, बुद्धिमती हो
या गांव की तहजीब में पली
मायावंती हो,
उसे बताओ-
कि आज भी वही सदियों पुरानी
जर्जर नींव है
उसके वजूद की

कि मरद का गुस्सा हल्काने
जब भी हो मौका
मोरा गेहुंआ
मांस परोस कर
तश्तरी में
लाए-
रोज
रोज

एक वही स्वाद-
और और भीतर
खोलती चली जाए!

बेदम होने तक
लगातार
नीचे गाए
नाचती चली जाए अंधी हवाओं
की ताल पर
उलटी टंगी

और एक दिन...
आखिर-
पीली पत्ती की तरह-
फिर कभी याद नहीं आए!
प्रकाश मनु
About the poet

प्रकाश मनु

View profile & all 44 Poems / Stories

More from प्रकाश मनु

  1. छूटता हुआ घर - प्रकाश मनु

    जन्म : 12 मई 1950, शिकोहाबाद (उ0प्र0) में।प्रकाश मनु बच्चों के जाने-माने और चहेते रचनाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया, ‘गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा, ‘लो चला पेड़ आकाश में, ‘इक्यावन बाल कहानियां, ‘चिन-चिन चूँ बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता, ‘इक्यावन बाल कविताएँ, ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल कविताएँ) पुस्तकें खासी चर्चित हैं।

    12.4K reads
  2. एक और प्रार्थना - प्रकाश मनु

  3. बच्चों की 101 कविताएँ - प्रकाश मनु

  4. बच्चों की अनोखी हास्य कविताएँ - प्रकाश मनु

    जन्म : 12 मई 1950, शिकोहाबाद (उ0प्र0) में।प्रकाश मनु बच्चों के जाने-माने और चहेते रचनाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया, ‘गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा, ‘लो चला पेड़ आकाश में, ‘इक्यावन बाल कहानियां, ‘चिन-चिन चूँ बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता, ‘इक्यावन बाल कविताएँ, ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल कविताएँ) पुस्तकें खासी चर्चित हैं।

    12.4K reads
  5. प्रकाश मनु की 100 श्रेष्ठ बाल कविताएँ - प्रकाश मनु

    जन्म : 12 मई 1950, शिकोहाबाद (उ0प्र0) में।प्रकाश मनु बच्चों के जाने-माने और चहेते रचनाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया, ‘गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा, ‘लो चला पेड़ आकाश में, ‘इक्यावन बाल कहानियां, ‘चिन-चिन चूँ बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता, ‘इक्यावन बाल कविताएँ, ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल कविताएँ) पुस्तकें खासी चर्चित हैं।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

तुम्हें इजाज़त है - नज़्मक्यों करते हो तुमफैशन से बाहर— तनवीर अंजुमबीमार हैं तो अब दम-ए-ईसा कहाँ से आएबीमार हैं तो अब दम-ए-ईसा कहाँ से आएइस दिल में दर्द-ए-शौक़-ओ-तमन्ना कहाँ से आए— किश्वर नाहीदसूखी हवा की आवाज़ - भूपिन्दर बराड़अपनी तहज़ीब की अर्थी को सजाते क्यों हो।अपनी तालीम को फैशन-सा बनाते क्यों को॥— भूपिन्दर बराड़गजरे का एक फूल - बालस्वरूप राहीपूजा की माला में कैसे तो गुँथ गयाएक फूल गजरे का— बालस्वरूप राहीउनकी बैठक - पंखुरी सिन्हाअपनी बैठक पर उन्हें खासा फ़ख़्र थाउन्हें से ज्यादा उसे— पंखुरी सिन्हाCouplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशी