सूखी हवा की आवाज़ - भूपिन्दर बराड़

भूपिन्दर बराड़भूपिन्दर बराड़21 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

अपनी तहज़ीब की अर्थी को सजाते क्यों हो।
अपनी तालीम को फैशन-सा बनाते क्यों को॥
मातृभाषा में भी जो ठीक से तुतला न सकें,
ऐसे बच्चों को तुम अंग्रेज़ी रटाते क्यों हो॥

एक ही फूल है फिर फूलों में अंतर क्यों है।
एक ही डाल है फिर झूलों में अंतर क्यों है॥
मुझको बतलादो ए, तालीम के ठेकेदारों,
गाँव के, शहर के स्कूलों में अंतर क्यों है॥

पहले हर शब्द के आशय को सँभाला जाए।
फिर उसे प्यार से हर कान में डाला जाए॥
जिसके अध्ययन की न जीवन से कोई संगति हो,
ऐसे हर पाठ को पुस्तक से निकाला जाए॥
भूपिन्दर बराड़
About the poet

भूपिन्दर बराड़

View profile & all 6 Poems / Stories