प्रकाश मनु बच्चों के जाने-माने और चहेते रचनाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया, ‘गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा, ‘लो चला पेड़ आकाश में, ‘इक्यावन बाल कहानियां, ‘चिन-चिन चूँ बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता, ‘इक्यावन बाल कविताएँ, ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल कविताएँ) पुस्तकें खासी चर्चित हैं।
उन्होंने ‘हिन्दी बाल कविता का इतिहास भी लिखा है। बड़ों के लिए लिखे गए उनके उपन्यास ‘यह जो दिल्ली है, ‘कथा सर्कस तथा ‘पापा के जाने के बाद प्रसिद्ध हैं।
कविता-संग्रह ‘छूटता हुआ घर पर प्रथम गिरिजाकुमार माथुर स्मृति पुरस्कार। हिन्दी अकादेमी के ‘साहित्यकार सम्मान से सम्मानित। प्रकाश मनु बच्चों की लोकप्रिय पत्रिका नंदन के सम्पादकीय विभाग से जुड़े हैं ।








