बीमार हैं तो अब दम-ए-ईसा कहाँ से आए

किश्वर नाहीदकिश्वर नाहीद17 Jun 1940

1 min read · 12.4K reads

बीमार हैं तो अब दम-ए-ईसा कहाँ से आए

इस दिल में दर्द-ए-शौक़-ओ-तमन्ना कहाँ से आए

बेकार शरह-ए-लफ़्ज़-ओ-मआनी से फ़ाएदा

जब तू नहीं तो शहर में तुझ सा कहाँ से आए

हर चश्म संग-ए-किज़्ब-ओ-अदावत से सुर्ख़ है

अब आदमी को ज़िंदगी करना कहाँ से आए

वहशत हवस की चाट गई ख़ाक-ए-जिस्म को

बे-दर घरों में शक्ल का साया कहाँ से आए

जड़ से उखड़ गए तो बदलती रुतों से क्या

बे-आब आइनों में सरापा कहाँ से आए

सायों पे ए'तिमाद से उक्ता गया है जी

तूफ़ाँ में ज़िंदगी का भरोसा कहाँ से आए

ग़म के थपेड़े ले गए नागन से लम्बे बाल

रातों में जंगलों का वो साया कहाँ से आए

'नाहीद' फैशनों ने छुपाए हैं ऐब भी

चश्मे न हों तो आँख का पर्दा कहाँ से आए

किश्वर नाहीद
About the poet

किश्वर नाहीद

उपनाम : 'नाहिद' मूल नाम : किश्वर नाहीद जन्म : 17 Jun 1940 | बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुख़्तार सिद्दीक़ी (गुरु) Kishwar Nahid is an outstanding shaira of Pakistan. She holds an M.A. degree in Economics from Punjab University, Lahore. She is a prolific wr…

View profile & all 74 Poems / Stories

More from किश्वर नाहीद

  1. तुझ से वा'दा अज़ीज़-तर रक्खा

    तुझ से वा'दा अज़ीज़-तर रक्खावहशतों को भी अपने घर रक्खा

    12.4K reads
  2. कुछ दिन तो मलाल उस का हक़ था

    कुछ दिन तो मलाल उस का हक़ थाबिछड़ा तो ख़याल उस का हक़ था

    12.4K reads
  3. हसरत है तुझे सामने बैठे कभी देखूँ

    हसरत है तुझे सामने बैठे कभी देखूँमैं तुझ से मुख़ातिब हूँ तिरा हाल भी पूछूँ

    12.5K reads
  4. बिगड़ी बात बनाना मुश्किल बिगड़ी बात बनाए कौन

    बिगड़ी बात बनाना मुश्किल बिगड़ी बात बनाए कौनकुंज-ए-तमन्ना वीराना है आ कर फूल खिलाए कौन

    12.4K reads
  5. उम्र में उस से बड़ी थी लेकिन पहले टूट के बिखरी मैं

    उम्र में उस से बड़ी थी लेकिन पहले टूट के बिखरी मैंसाहिल साहिल जज़्बे थे और दरिया दरिया पहुँची मैं

    12.5K reads