रफ़्ता रफ़्ता सब मनाज़िर खो गए अच्छा हुआ - प्रकाश फ़िकरी

प्रकाश फ़िकरीप्रकाश फ़िकरी

3 min read · 12.4K reads

रफ़्ता रफ़्ता सब मनाज़िर खो गए अच्छा हुआ
शोर करते थे परिंदे सो गए अच्छा हुआ

कोई आहट कोई दस्तक कुछ नहीं कुछ भी नहीं
भूली बिसरी इक कहानी हो गए अच्छा हुआ

एक मुद्दत से हमारे आईने पे गर्द थी
आँसुओं के सील उस को धो गए अच्छा हुआ

बे-कली कोई न थी तो दिल बड़ा बे-ज़ार था
अब हवादिस दर्द इस में बो गए अच्छा हुआ

बे-सबब रोता था ‘फिक्री’ और रूलाता था हमें
अब ज़माना हो गया उस को गए अच्छा हुआ
प्रकाश फ़िकरी
About the poet

प्रकाश फ़िकरी

View profile & all 10 Poems / Stories

More from प्रकाश फ़िकरी

  1. दुश्‍मनी की इस हवा को तेज़ होना चाहिए - प्रकाश फ़िकरी

    दुश्‍मनी की इस हवा को तेज़ होना चाहिएउस की कश्‍ती को सर-ए-साहिल डुबोना चाहिए

    12.4K reads
  2. एहसास-ए-जियाँ चैन से सोने नहीं देता - प्रकाश फ़िकरी

    एहसास-ए-जियाँ चैन से सोने नहीं देतारोना भी अगर चाहूँ तो रोने नहीं देता

    12.4K reads
  3. हवा से ज़र्द पत्ते गिर रहे हैं - प्रकाश फ़िकरी

    हवा से ज़र्द पत्ते गिर रहे हैंकिताबों के वऱक बिखरे पड़े हैं

    12.4K reads
  4. जिस का बदन गुलाब था वो यार भी नहीं - प्रकाश फ़िकरी

    जिस का बदन गुलाब था वो यार भी नहींअब के बरस बहार के आसार भी नहीं

    12.4K reads
  5. काली रातों में फ़सील-ए-दर्द ऊँची हो गई - प्रकाश फ़िकरी

    काली रातों में फ़सील-ए-दर्द ऊँची हो गईअंधी गलियों में ख़ामोशी लाश बन के सो गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like