किसी का नक़्श अँधेरे में जब उभर आया - प्रकाश फ़िकरी

प्रकाश फ़िकरीप्रकाश फ़िकरी

3 min read · 12.4K reads

किसी का नक़्श अँधेरे में जब उभर आया
उदास चेहरा शब-ए-दर्द का निखर आया

खुले किवाड़ों के पीछे छुपा था सन्नाटा
सफर से हारा मुसाफिर जब अपने घर आया

जवाज़ ढूँडे वो अपने शिकस्ता-ख़्वाबों का
मैं उस की आँखों से ऐसे सवाल कर आया

वो अक्स अक्स ख़यालों का आईना निकला
मुझे वो शख़्स उजाले में जब नज़र आया

उखड़ती साँसों में क्या था बताऊँ क्या ‘फिक्री’
यही समझ लो के क़िस्सा तमाम कर आया
प्रकाश फ़िकरी
About the poet

प्रकाश फ़िकरी

View profile & all 10 Poems / Stories

More from प्रकाश फ़िकरी

  1. दुश्‍मनी की इस हवा को तेज़ होना चाहिए - प्रकाश फ़िकरी

    दुश्‍मनी की इस हवा को तेज़ होना चाहिएउस की कश्‍ती को सर-ए-साहिल डुबोना चाहिए

    12.4K reads
  2. एहसास-ए-जियाँ चैन से सोने नहीं देता - प्रकाश फ़िकरी

    एहसास-ए-जियाँ चैन से सोने नहीं देतारोना भी अगर चाहूँ तो रोने नहीं देता

    12.4K reads
  3. हवा से ज़र्द पत्ते गिर रहे हैं - प्रकाश फ़िकरी

    हवा से ज़र्द पत्ते गिर रहे हैंकिताबों के वऱक बिखरे पड़े हैं

    12.4K reads
  4. जिस का बदन गुलाब था वो यार भी नहीं - प्रकाश फ़िकरी

    जिस का बदन गुलाब था वो यार भी नहींअब के बरस बहार के आसार भी नहीं

    12.4K reads
  5. काली रातों में फ़सील-ए-दर्द ऊँची हो गई - प्रकाश फ़िकरी

    काली रातों में फ़सील-ए-दर्द ऊँची हो गईअंधी गलियों में ख़ामोशी लाश बन के सो गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like