बेजान नदियाँ - प्रज्ञा रावत

प्रज्ञा रावतप्रज्ञा रावत2 Sept 1961

3 min read · 12.4K reads

कौन सोचता है कि
साल दर साल सूखती
और बेजान होती ये नदियाँ
दरअसल इन्तज़ार कर रही
होती हैं अपनी-अपनी बारिश का
कि कोई बून्द पड़े
उनकी धीमे-धीमे
सूखी हो चली सतह पर
और भाप बन उड़ जाए
उनका अकेलापन
सतह तब कहाँ रह पाएगी
खुद अपनी
हौले-हौले गदराती और
मखमली होती मिट्टी
अचानक फूट पडे़गी
रोक नहीं पाएगी
अपने अन्दर हिलोरते पानी को
और फैल जाएगी
चारों ओर
किसी बेहद ख़ूबसूरत
फूल की ख़ुशबू
की तरह।
प्रज्ञा रावत
About the poet

प्रज्ञा रावत

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमछली और किलकिला पक्षीनदी के पठारकांशवन में—— ब्रजनाथ रथ