घर होती हैं औरतें, सराय होती हैं - प्रज्ञा पाण्डेय

प्रज्ञा पाण्डेयप्रज्ञा पाण्डेय30 Sept 1962

3 min read · 12.4K reads

घर होती हैं औरतें
सराय होती हैं ।
अन्नपूर्णा होती हैं
पुआल होती है ।

ओढ़ना बिछौना सपना
मचान होती हैं ।
दुआर दहलीज तो होती हैं
सन्नाटा सिवान होती हैं ।
खलिहान और अन्न तो होती हैं
अक्सर आसमान होती हैं ।

कच्ची मिट्टी घर की भीत
थूनी थवार होती हैं ।
बारिशी दिनों में ओरी से चूती हैं
पोखर होती हैं सेवार होती हैं ।
 
अक्सर बँसवार होती हैं ।
औरते बंदनवार होती हैं ।
छूने पर छुई-मुई तो होती है
तफ़ानों में
खेवयिया होती हैं
पतवार होती हैं ।
प्रज्ञा पाण्डेय
About the poet

प्रज्ञा पाण्डेय

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी