तुम चाहते हो - प्रज्ञा पाण्डेय

प्रज्ञा पाण्डेयप्रज्ञा पाण्डेय30 Sept 1962

3 min read · 12.4K reads

तुम चाहते हो
अकेली मिलूँ मैं तुम्हें
पर अकेली नहीं मैं
मेरे पास है
मेरी ज्वालाओं की आग
तमाम वर्जनाओं का पूरा अतीत ।

जबसे ये जंगल हैं
तबसे ही मैं हूँ ढोती हूँ
नई सलीबें!
मैंने उफ़ नहीं की
मगर बनाती गई
आग के कुँए अपने वजूद में

तुमने जाना की मौन हूँ तो हूँ मैं मधुर
मगर मैं तो मज़बूत करती रही रीढ़
कि करुँगी मुकाबला एक दिन
रतजगों ने दी
जो तपिश उसको ढाला
मैंने कवच में

उसी को पहन आऊँगी तुमसे मिलने।
अकेली नहीं मैं !!
प्रज्ञा पाण्डेय
About the poet

प्रज्ञा पाण्डेय

View profile & all 6 Poems / Stories