तुम्‍हारी प्रतीक्षा रहेगी-2 - प्रदीप जिलवाने

प्रदीप जिलवानेप्रदीप जिलवाने1 Sept 1978

2 min read · 12.4K reads


तुम आना
कि जैसे नींद
चली आती है आँखों में
रात घिरने के साथ-साथ

तुम आना
कि जैसे पाखी
लौट आते हैं दरख्तों पर
ढलते हुए सूरज के साथ

तुम आना
कि जैसे लौट आती है
गमक थके-हारे जिस्म पर
हथेली में आते ही दिहाड़ी

तुम आना
कि तुम्हारी प्रतीक्षा रहेगी।
00
प्रदीप जिलवाने
About the poet

प्रदीप जिलवाने

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like