शून्य-4 - प्रदीप जिलवाने

प्रदीप जिलवानेप्रदीप जिलवाने1 Sept 1978

2 min read · 12.4K reads

शून्य है तो क्या
शून्य की कोई परिभाषा नहीं हो सकती।

शून्य है तो क्या
शून्य किसी भाषा में दर्ज नहीं हो सकता।

शून्य है तो क्या
शून्य इतिहास का हिस्सा नहीं हो सकता।

शून्य है तो क्या
शून्य सिर्फ शून्य ही रहेगा अंत तक।
प्रदीप जिलवाने
About the poet

प्रदीप जिलवाने

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like