फिर आना - प्रदीप जिलवाने

प्रदीप जिलवानेप्रदीप जिलवाने1 Sept 1978

2 min read · 12.3K reads


विदा होते दुःख तुम फिर आना

कि तुम्हारे आने से
घर में एका रहा चार दिन

कि तुम्हारे आने से
बनी रही चहल-पहल थोड़ी

कि तुम्हारे आने से
अपनत्व का अहसास हुआ

कि तुम्हारे आने से
अंततः तो मिला सुख ही

विदा होते दुःख तुम फिर आना
कि बाकी है अभी यहाँ
दुःख बाँटने की परम्परा।
00
प्रदीप जिलवाने
About the poet

प्रदीप जिलवाने

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like