नींद-1 - प्रदीप जिलवाने

प्रदीप जिलवानेप्रदीप जिलवाने1 Sept 1978

3 min read · 12.4K reads

नींद अपने लिए जगह तलाश ही लेती है।

बया सुस्ता लेती है टहनी पर बैठे-बैठे
घड़ी दो घड़ी और हो जाती है फुर्रर्र

धूप पहाड़ों से उतरते ही
मैदानों की गोद में जाकर हो जाती है ढेर

हवा तो समन्दर की लहरों पर
खेलते-खेलते ही मारने लगती है झपकियाँ

चाँदनी जहाँ भी पाती है खाली जगह
अपना बिस्तर लगा लेती है

मछलियाँ भी तैरते-तैरते
सोने का हुनर जानती हैं

नींद के लिए जरूरी नहीं
मखमली गद्दे
वातानुकूलित कमरों की अनिवार्यता
गर्म देह का स्पर्श

नींद अपने लिए जगह तलाश ही लेती है
जहाँ भी हो ज़रा-सी सम्भावना।
प्रदीप जिलवाने
About the poet

प्रदीप जिलवाने

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी