जब लौटना संभव नहीं होता - प्रदीप जिलवाने

प्रदीप जिलवानेप्रदीप जिलवाने1 Sept 1978

5 min read · 12.4K reads

रात अपने लिए थोड़ी सी नींद बचा रखेगी
और हम अपनी आँखों में पानी
इससे पहले कि चाँद नीमबेहोशी में चला जाए
हम अपने हिस्से के दुख उससे कह लें
ताकि कल जब वह जागे और फिर सामने हो
उसके पास हमें देने को कम-से-कम दो शब्द हो

मैं जानता हूँ, एक लौटने की प्रतीक्षा में
किसी पागल उदासी का अनशन भी शामिल होता है
मगर न लौट पाने की हताशा
बीमार शब्दों की शैय्या पर अपनी उखड़ी हुई साँसें
सँभालती है किसी तरह
और जिस तरह लौटा जाता है
ठीक उस तरह लौटना संभव नहीं होता

किसी सितम की तरह गुजरती हैं ख्वाबों से होकर मेरे
कहीं न पहुँच पाई मेरी सारी पीड़ाएँ
और मेरे होने को तहस-नहस करती हैं रोज
तसल्ली के जो दो शब्द मेरे पास हैं,
कभी कभी लगता है, उन्हें भी किसी कचरा-पेटी से
उठाकर धर गया है कोई मेरे पास

हम अपनी आँखों का पानी कभी सूखने नहीं देंगे
और जब कभी ऐसी कोई नौबत आई
तुम्हारी स्मृतियों के गहरे ताल में उतर जाएँगे
प्रदीप जिलवाने
About the poet

प्रदीप जिलवाने

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी