मर गया रजऊ - प्रभात कुमार सिन्हा

प्रभात सरसिजप्रभात सरसिज29 Sept 1949

3 min read · 12.4K reads

लम्बी उम्र तक जीने के बाद रजऊ मर गया
रजऊ अपने परकोटे में रहता था कबूतरों के
नर्म पंखों जैसे कोमलकांत शब्दों के साथ
कबूतरों के पतले कमजोर पंजों से
बाजों को हराने का सपना दिखाता था
रजऊ के सभी पखेरू उड़ गये उसके प्राण के साथ
जिस रामझरोखे बैठकर वह
कविता की दुनिया को परखने का नाटक करता था
वहाँ अब एक झीना पताका फहर रहा है
दिन को भी चांद दिखाता था रजऊ
प्रतीकों के झालर झरझराते थे परकोटे में
फन्नियों से बना सूरज रचकर
भरमाता रहा दिनान्त से निशान्त तक
अब उसके चटियों का क्षीण रुदन सुनाई पड़ता है
आखिर लम्बी उम्र तक जीने के बाद
रजऊ मर गया।
प्रभात सरसिज
About the poet

प्रभात सरसिज

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like