तेरी उल्फ़त की नज़र मुझ पे जो पैहम होगी

फौज़िया अख़्तर अज़्काफौज़िया अख़्तर अज़्का17 Jan 1986

1 min read · 12.4K reads

तेरी उल्फ़त की नज़र मुझ पे जो पैहम होगी

रूह पर ख़ुशियों की बरसात छमा-छम होगी

दिल में जो बात है इक-दूजे से खुल कर कह दें

कब तलक बात हमारी भला मुबहम होगी

क़ुर्बतें हम से बढ़ाने का तकल्लुफ़ न करें

आप बदलेंगे तो तकलीफ़ न फिर कम होगी

दिल के सहरा में भी आ जाएगी चुपके से बहार

साँस जब उन की मिरी साँस में मुदग़म होगी

प्यार के बीज इसी आस पे बोए हम ने

आज है ख़ुश्क मगर कल ये ज़मीं नम होगी

आप के आने से दुनिया मिरी होगी रौशन

चाँद तारों की चमक आप ही मद्धम होगी

एक दिन आएगा फ़रहत-भरा मौसम 'अज़्का'

फिर मिरी आँखों से बरसात भी कम-कम होगी

फौज़िया अख़्तर अज़्का
About the poet

फौज़िया अख़्तर अज़्का

जन्म : 17 Jan 1986 | शैख़पुरा, बिहार

View profile & all 8 Poems / Stories

More from फौज़िया अख़्तर अज़्का

  1. उस को जब देख लूँ क़रार आए

    उस को जब देख लूँ क़रार आएदिल के सहरा में भी बहार आए

    12.4K reads
  2. चाँदनी रात में दरिया का किनारा होता

    चाँदनी रात में दरिया का किनारा होतासाथ तुम होते तो क्या ख़ूब नज़ारा होता

    12.4K reads
  3. उल्फ़त में कोई बात छुपाई नहीं जाती

    उल्फ़त में कोई बात छुपाई नहीं जातीदीवार-ए-अना बीच में लाई नहीं जाती

    12.4K reads
  4. कभी जो होगी विसाल की शब क़रीब वो ख़ुश-जमाल होगा

    कभी जो होगी विसाल की शब क़रीब वो ख़ुश-जमाल होगातो रक़्स साँसें करेंगी और धड़कनों में मेरी धमाल होगा

    12.4K reads
  5. तवज्जोह इस क़दर उन की उसे मैं दिल-लगी समझूँ

    तवज्जोह इस क़दर उन की उसे मैं दिल-लगी समझूँकि उन की मेहरबानी अपनी मैं ख़ुश-क़िस्मती समझूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like