साक़िया तू ने मेरे ज़र्फ को समझा क्या है - फना निज़ामी कानपुरी

फना निज़ामी कानपुरीफना निज़ामी कानपुरी

4 min read · 12.4K reads

साक़िया तू ने मेरे ज़र्फ को समझा क्या है
ज़हर पी लूँगा तेरे हाथ से सहबा क्या है

मैं चला आया तेरा हुस्न-ए-तग़ाफुल ले कर
अब तेरी अंजुमन-ए-नाज़ में रक्खा क्या है

न बगूले हैं न काँटे हैं न दीवाने हैं
अब तो सहरा का फ़क़त नाम है सहरा क्या है

हो के मायूस-ए-वफ़ा तर्क-ए-वफ़ा तो कर लूँ
लेकिन इस तर्क-ए-वफ़ा का भी भरोसा क्या है

कोई पाबंद-ए-मोहब्बत की बता सकता है
एक दीवाने का ज़ंजीर से रिश्ता क्या है

साक़िया कल के लिए मैं तो न रक्खूँगा शराब
तेरे होते हुए अँदेशा-ए-फ़र्दा क्या है

मेरी तस्वीर-ए-ग़ज़ल है कोई आईना नहीं
सैंकड़ों रूख़ हैं अभी आप ने देखा क्या है

साफ़-गोई में तो सुनते हैं ‘फ़ना’ है मशहूर
देखना ये है तेरे मुँह पे वो कहता क्या है
फना निज़ामी कानपुरी
About the poet

फना निज़ामी कानपुरी

View profile & all 21 Poems / Stories

More from फना निज़ामी कानपुरी

  1. ऐ हुस्न ज़माने के तेवर भी तो समझा कर - फना निज़ामी कानपुरी

    ऐ हुस्न ज़माने के तेवर भी तो समझा करअब ज़ुल्म से बाज़ आ जा अब जौर से तौबा कर

    12.4K reads
  2. बर्क़ को जितनी शोहरत मिली - फना निज़ामी कानपुरी

    बर्क़ को जितनी शोहरत मिलीआशियाँ की ब-दौलत मिली

    12.4K reads
  3. दुनिया-ए-तसव्वुर हम आबाद नहीं करते - फना निज़ामी कानपुरी

    दुनिया-ए-तसव्वुर हम आबाद नहीं करतेयाद आते हो तुम ख़ुद ही हम याद नहीं करते

    12.4K reads
  4. ग़म हर इक आँख को छलकाए ज़रूरी तो नहीं - फना निज़ामी कानपुरी

    ग़म हर इक आँख को छलकाए ज़रूरी तो नहींअब्र उठे और बस जाए ज़रूरी तो नहीं

    12.4K reads
  5. घर हुआ गुलशन हुआ सहरा हुआ - फना निज़ामी कानपुरी

    घर हुआ गुलशन हुआ सहरा हुआहर जगह मेरा जुनूँ रूसवा हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like