मुझे प्यार से तेरा देखना मुझे छुप छुपा के वो देखना - फना निज़ामी कानपुरी

फना निज़ामी कानपुरीफना निज़ामी कानपुरी

3 min read · 12.4K reads

मुझे प्यार से तेरा देखना मुझे छुप छुपा के वो देखना
मेरा सोया जज़्बा उभारना तुम्हें याद हो की न याद हो

रह ओ रस्म क़ल्ब ओ निगाह के वो तुम्हारे दावे निबाह के
वो हमारा शेख़ी बघारना तुम्हें याद हो की न याद हो

वो हमारी छेड़ वो शोख़ियाँ वो हमारा काटना चुटकियाँ
वो तुम्हारा कोहनी का मारना तुम्हें याद हो की न याद हो

कभी सर्द आहों के सिलसिले कभी ठंडी साँसों के मश्ग़ले
वो हमारी नक़लें उतारना तुम्हें याद हो की न याद हो

वो तुम्हारा शाएर-ए-ख़ुश-नवा जिसे लोग कहने लगे ‘फ़ना’
वो निसार कह की पुकारना तुम्हें याद हो की न याद हो
फना निज़ामी कानपुरी
About the poet

फना निज़ामी कानपुरी

View profile & all 21 Poems / Stories

More from फना निज़ामी कानपुरी

  1. ऐ हुस्न ज़माने के तेवर भी तो समझा कर - फना निज़ामी कानपुरी

    ऐ हुस्न ज़माने के तेवर भी तो समझा करअब ज़ुल्म से बाज़ आ जा अब जौर से तौबा कर

    12.4K reads
  2. बर्क़ को जितनी शोहरत मिली - फना निज़ामी कानपुरी

    बर्क़ को जितनी शोहरत मिलीआशियाँ की ब-दौलत मिली

    12.4K reads
  3. दुनिया-ए-तसव्वुर हम आबाद नहीं करते - फना निज़ामी कानपुरी

    दुनिया-ए-तसव्वुर हम आबाद नहीं करतेयाद आते हो तुम ख़ुद ही हम याद नहीं करते

    12.4K reads
  4. ग़म हर इक आँख को छलकाए ज़रूरी तो नहीं - फना निज़ामी कानपुरी

    ग़म हर इक आँख को छलकाए ज़रूरी तो नहींअब्र उठे और बस जाए ज़रूरी तो नहीं

    12.4K reads
  5. घर हुआ गुलशन हुआ सहरा हुआ - फना निज़ामी कानपुरी

    घर हुआ गुलशन हुआ सहरा हुआहर जगह मेरा जुनूँ रूसवा हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like